टैरो राशिफल: 11 दिसंबर 2021

टैरो राशिफल

Update: 2021-12-11 00:44 GMT

मेष:

अविवाहितों के लिए यह अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। कोई लाभ हो सकता है।
वृषभ:
आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।
मिथुन:
आर्थक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं। वरना चोट लगने की आशंका है।
कर्क:
आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए अच्‍छा दिन है। परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
सिंह:
आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। दोस्‍तों से आज कोई खास मदद मिल सकती है। खुश रहेंगे।
कन्या:
एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
तुला:
आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
वृश्चिक:
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
धनु:
आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
मकर:
आज प वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।
कुंभ:
इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
मीन:
आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। -पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Tags:    

Similar News

-->