Holi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व होली आने वाला है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में होली से पहले अगर घर के प्रवेश द्वार पर कुछ उपायों को किया जाए तो आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं साथ ही नौकरी में प्रमोशन भी मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होली से पहले करें ये अचूक उपाय—
वास्तुशास्त्र में आम और अशोक के पत्तों को बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इनमें नकारात्मकता को रोकने की क्षमता होती है और सुख समृद्धि बनाए रखते हैं। ऐसे में होली से पहले घर के प्रवेश द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण जरूर लगाएं।
माना जाता है कि ऐसा करने से करियर और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। स्वास्तिक को सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना गया है ऐसे में होली से पहले घर के मेन गेट पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक जरूर बनाएं। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और धन आगमन भी बन जाता है।
होली से पहले प्रवेश द्वार पर लाल रंग को बंदनवार या मौली धागा बांधने से बुरी नजर और नकारत्मकता दूर हो जाती है साथ ही प्रमोशन और धन लाभ भी मिलता है। प्रवेश द्वार पर अगर गंगाजल और गौमूत्र का छिड़काव होली से पहले किया जाए तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जॉब प्रमोशन भी मिलता है।