Swapna Darshan: किस्मत वालों को ही दिखते हैं सावन में ये 5 सपने

Update: 2024-07-24 16:37 GMT
Swapna Darshan स्वप्न दर्शनसावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, इस दौरान विष्णु भगवान योग निद्रा में होते हैं और शिव जी सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसलिए सावन में शिव जी की पूजा आराधना करने से विशेष फल व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही अगर सावन के महीने में आपको कुछ विशेष सपने आते हैं, तो यह भगवान शिव की कृपा का संकेत माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे ही पांच सपनों के बारे में जिन्हें शिव कृपा का संकेत माना जाता है।
ध्यानस्थ भगवान शिव का सपना
अगर आपको सावन के महीने में सपने में भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे दिखाई दें, तो समझ जाइए शिव जी का परम आशीर्वाद आप पर बरसने वाला है। ऐसा सपना आने के बाद आप समाज में प्रतिष्ठा पा सकते हैं, कोई बड़ी उपलब्धि आपको जीवन में हासिल हो सकती है। इसके साथ ही ऐसा सपना आने के बाद आपका Spiritual  विकास भी होता है। जो लोग धर्म-अध्यात्म के मार्ग पर हैं उनके लिए ऐसा सपना वरदान की तरह साबित हो सकता है, इस तरह का सपना आने के बाद पारलौकिक अनुभव आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।
सफेद सांप का सपना
सावन के महीने में सफेद सांप का सपना शुभ माना जाता है और यह भगवान शिव की कृपा का भी प्रतीक है। यह सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि भगवान शिव आपकी रक्षा कर रहे हैं। इसका यह भी अर्थ लगाया जाता है कि जो कार्य धर्म के हिसाब से सही नहीं है उसे करने से आपको बचना चाहिए, इसके साथ ही ऐसा सपना आने के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को आपको मिल सकते हैं।
शिवलिंग का सपना
अगर सावन के महीने में आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे, तो यह बहुत शुभ संकेत है। शिवलिंग का सपना बताता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। यह सपना आपके आध्यात्मिक विकास को दर्शाता है। इस सपने के बाद आपके घर परिवार में खुशियां और सुख-समृद्धि आ सकती है।
गंगा नदी का सपना
सावन के महीने में गंगा नदीं को सपने में देखना भी बेहद शुभ होता है। गंगा माता भगवान शिव की जटा में विराजमान हैं इसलिए कहीं न कहीं यह सपना इस बात का संकेत है कि मानसिक रूप से आपमें अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इसके साथ ही आपकी कई problem का समाधान इस सपने के बाद हो सकता है। शांति और नई शुरुआत का संकेत भी इस सपने को माना जाता है।
त्रिशूल का सपना
त्रिशूल भगवान शिव का प्रमुख हथियार है और सावन के महीने में अगर ये आपके सपने में आए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन की कठिनाइयाँ दूर होंगी और आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आपके प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो रहे थे तो ऐसा सपना आने के बाद आप उनको परास्त कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->