Surya Grahan: आज 6 घंटे का होगा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

Update: 2024-10-02 07:53 GMT
Surya Grahan ज्योतिष न्यूज़: आज यानी 2 अक्टूबर को साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाएगी। ग्रहण को सनातन धर्म में एक अशुभ घटना माना जाता है इसका प्रभाव देश दुनिया से लेकर आम जन तक पड़ता है।
 ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है जिसमें जातक को कई नियमों का पालन करना होता है, ग्रहण काल के समय में देवी देवताओं की प्रतिमा को छूना मना होता है इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण का समय व अन्य जानकारी विस्तार से बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल—
पंचांग के अनुसार इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है यह सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा और 3 अक्टूबर को 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। जिस वक्त यह सूर्य ग्रहण लग रहा है उस समय भारत में रात रहेगा। ऐसे में भारतवासियों को यह ग्रहण दिखाई नहीं पड़ेगा।
 सूर्य ग्रहण के ना दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके अलावा सूतक काल अगर मान्य नहीं है तो फिर कोई भी नियम किसी पर भी लागू नहीं होगा। ऐसे में सभी लोग बिना किसी भय के अपने सारे काम ग्रहण काल के समय पर भी कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->