सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव

सूर्य का यह गोचर आज दोपकर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी लग्न की राशियों पर पड़ेगा. ऐसे में चंद्र लग्न के मुताबिक जानते हैं. सभी राशियों पर प्रभाव

Update: 2022-01-14 05:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मकर संक्रांति पर आज सूर्यदेव धनु से मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य, शनि की राशि में गोचर करेंगे. सूर्य का यह गोचर आज दोपकर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी लग्न की राशियों पर पड़ेगा. ऐसे में चंद्र लग्न के मुताबिक जानते हैं. सभी राशियों पर प्रभाव.

मेष लग्न: नौकरी में पदोन्नति का योग है. सरकारी कामों से लाभ होगा. प्रभावशाली लोगों से नजदीकी बढ़ेगी.
वृषभ लग्न: सुख के साधनों में वृद्धि होगी. गोचर की अवधि में नए वाहन और मकान का सुख मिलेगा. आर्थिक नुकसान हो सकता है. फिजूलखर्ची बढ़ेगी. सरकारी कार्य से तनाव रहेगा. झूठा आरोप लग सकता है.
मिथुन लग्न: संतान प्रप्ति की संभावना है. शारीरिक कष्ट हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने वाला है. बिजली के उपकरणों में धन खर्च होगा.
कर्क लग्न: पेट की समस्या परेशान कर सकती है. गोचर के दौरान पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा. आर्थिक नुकासन की प्रबल संभावना है. शत्रुओं से कष्ट हो सकता है.
सिंह लग्न: सरकारी काम में लाभ मिलेगा. शत्रु पराजित होंगे. आवश्यक काम में सफलता मिलेगी. कपड़ों की खरीददारी में धन व्यय होगा.
कन्या लग्न: उधार लेकर कुछ भी खरीदना महंगा पड़ सकता है. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. गोचर के दौरान वाद-विवाद से बचें. यात्रा से सावधान रहना होगा.
तुला लग्न: गोचर की अवधि में हर तरफ से धन लाभ का योग है. जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या आ सकती है. घरेलु वाद-विवाद से मन विचलित रहेगा. शारीरिक कमजोरी हो सकती है.
वृश्चिक लग्न: बिजनेस में रुका हुआ धन मिलेगा. कोर्ट से संबंधित कार्यों में जीत हासिल होगी. शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. किसी बड़े रोग से मुक्ति मिल सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुत्र से सम्मान मिलेगा.
धनु लग्न: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रतोयोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. बिजनेस में आर्थिक नुकासान हो सकता है. सगे-संबंधियों से मनमुटाव होगा. आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी.
मकर लग्न: गोचर की अवधि में खर्च बढ़ेगा. आवश्यक कामों में देरी होगी. दोस्तों से झगड़ा हो सकता है. सूर्य गोचर के दौरान सेहत को लेकर चिंता रहेगी.
कुंभ लग्न: विदेश यात्रा का योग है. आखों की पीड़ा हो सकती है. सूर्य गोचर के बाद एक महीने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है.
मीन लग्न: सूर्य का यह गोचर धन लाभ कराएगा. नौकरी में नई जवाबदेही मिलेगी. करियर और रोजगार में तरक्की होगी. वाहन सुख मिलेगा. निवेश के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा.


Tags:    

Similar News