इन 3 राशि वालों को धन लाभ के प्रबल योग, धनु राशि में इन दो बड़े ग्रहों की युति

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। धनु राशि में धन-संपदा व वैभव के कारक शुक्र और शौर्य व पराक्रम के कारक मंगल की युति बन रही है। मंगल और शुक्र की युति का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि नीचे बताई गई 3 राशियों को इस युति का विशेष लाभ मिलेगा-

Update: 2022-01-26 04:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। धनु राशि में धन-संपदा व वैभव के कारक शुक्र और शौर्य व पराक्रम के कारक मंगल की युति बन रही है। मंगल और शुक्र की युति का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि नीचे बताई गई 3 राशियों को इस युति का विशेष लाभ मिलेगा-

मिथुन- आपकी सप्तम यानी वैवाहिक जीवन भाव में मंगल और शुक्र की युति बन रही है। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेदा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार या काम शुरू करना चाहते हैं तो, इसके लिए यह समय उत्तम है। पारिवारिक दृष्टि से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक- मंगल और शुक्र की युति आपकी जन्मकुंडली के द्वितीय यानी धन भाव में हो रही है। इस युति के प्रभाव से आपको धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी व व्यापार में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसलिए आपके लिए यह युति लाभकारी साबित होगी।
कुंभ- शुक्र- मंगल की युति कुंभ राशि के जातकों की जन्मकुंडली के एकादश यानी आय भाव में हो रही है। ग्रहों की स्थिति से आपकी आय में वृद्धि होने के आसार हैं। कला, मीडिया, पुलिस और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सका है। नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि व शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपको इस युति का लाभ मिलेगा


Tags:    

Similar News

-->