कुंभ राशि वाले इस सप्ताह रहें सतर्क, जानें अन्य राशियों का हाल

सितंबर माह के चौथे सप्ताह की शुरुआत होने चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन के कारण कई राशियों के जीवन पर उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं राशियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होने वाला है।

Update: 2022-09-19 06:09 GMT

सितंबर माह के चौथे सप्ताह की शुरुआत होने चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन के कारण कई राशियों के जीवन पर उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं राशियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होने वाला है।जानिए पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार सितंबर माह का ये सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की इस सप्ताह कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। इस दौरान आपको अपने प्रियजनों का साथ मिलेगा। आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में भी बदलाव ला सकते हैं। आपका किसी विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

वृषभ राशि

यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलती लग रही है। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप अगर लंबे समय से कुछ

मिथुन राशि

यह सप्ताह आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप वित्तीय सहायता जुटाने में सक्षम होंगे। हालांकि कोई भी बड़ा कदम उठाने के लिए अपने माता-पिता से राय जरूर लें। स्वास्थ्य समस्या आने पर आपके लिए घरेलू उपचार फायदेमंद हो सकता है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आपके किसी करीबी से अनबन होने की संभावना है। रिश्तों को लेकर विनम्रता बनाए रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक रूप से काफी लाभ मिल सकता है। आपको वाहन चलाते समय ध्यान भटकने से बचने की जरूरत होगी। आपकी कड़ी मेहनत और अटूट ध्यान अकादमिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खुशनुमा होने वाला है। व्यापार में आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी करने वालों को भी काम की सराहना मिलेगी। आपका मनोबल ऊंचा बना रहेगा।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपका कोई पुराना संपत्ति विवाद भी हल होने की उम्मीद है। सेहत का ध्यान रखें और परिवारजनों से संपर्क बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मुश्किलों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। अपने खान-पान का ध्यान रखें और नियमित योग करें। इस सप्ताह नए निवेश से भी बचें। अन्था बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

धनु राशि

लव लाइफ में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप सिंगल हैं, तो आपको अपना साथी जल्दी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने साथियों का भी स्नेह मिलेगा।

मकर राशि

इस बार आप पैसे खर्च करने के मूड में नहीं होंगे। लेकिन कोई नया निवेश कर सकते हैं, इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर कोई बड़ा उत्सव हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर एकदम चौकन्ना रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि आपके साथी आपका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। इससे उनके आर्थिक मौर्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए अच्छा खानपान खाएं। नवविवाहिता एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बिठाने में सक्षम होंगे।

Tags:    

Similar News

-->