चैत्र अमावस्या को लगने वाला सूर्य ग्रहण न केवल खगोलीय घटना है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसी दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो कई राशियों की दशा और दिशा बदल सकता है। सूर्य और शनि की इस स्थिति का सीधा असर नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा।
मेष राशि: करियर में रुकावटें आ सकती हैं, विवादों से बचें।
-
सिंह राशि: आर्थिक नुकसान की संभावना है, निवेश में सावधानी बरतें।
-
तुला राशि: रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, संयम से काम लें।
-
मकर राशि: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें।
क्या करें उपाय?
-
सूर्य देव और शनि देव की पूजा करें।
-
काले तिल और सरसों के तेल का दान करें।
-
पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।
-
जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करें।
इस दिन किए गए उपाय नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं और जीवन में शुभ फल ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर समय के साथ कम होता है, इसलिए धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है