चांदी की अंगूठी बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें

Update: 2023-06-20 16:21 GMT
आप सभी ने देखा होगा कि स्त्रियों को गहनों का बहुत शौक होता हैं और वे सामान्यतया कई गहने दैनिक जीवन में भी धारण करती हैं। जिसमें से एक हैं अंगूठी जिसका पुरुषों को भी शौक रहता हैं, खासतौर से चांदी की अंगूठी कई लोगों के हाथ में देखी जा सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांदी की अंगूठी का आपकी किस्मत से गहरा नाता होता हैं। मान्यता के अनुसार चांदी का निर्माण भगवान शिव के पवित्र नेत्रों से हुआ था। आइये जानते हैं किस तरह चांदी की अंगूठी अपना असर दिखाती हैं।
मन करे कंट्रोल
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का मन काफी अशांत रहता है, उन्हें चांदी की अंगूठी जरुर धारण करनी चाहिए। इससे उनके मन को शांति प्राप्त होगी। चांदी धारण करने से जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि आती है।
चांदी की अंगूठी में मोती
जिन जातकों का चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें अपने हाथ में चांदी की अंगूठी धारण करनी चाहिए। आप चाहें तो इसमें सफेद शुद्ध मोती भी धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके चंद्रमा को बल प्राप्त होगा, और वह सट्रांग बनेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए खास
मिथुन राशि वालों के लिए चांदी धारण करना खास कहलाता है। इसे धारण करने से उनके जीवन में धन, सुख-स्मृद्धि और उनकी वाणी में मधुरता का वास होता है।
Tags:    

Similar News

-->