जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  हमारी सनातन संस्कृति में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस माह का इंतजार शिव भक्त पूरे साल करते हैं। मान्यता है कि अगर इस महीने भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। महादेव की कृपा आने के बाद से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन में उन्हें खूब तरक्की मिलती है। जिंदगी की तमाम अड़चनें दूर हो जाती हैं। सफलता के सभी रास्ते खुल जाते हैं। सावन के महीने में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है। अगर इन उपायों को श्रद्धा पूर्वक ढंग से किया जाए, तो जीवन से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम सावन माह में किए जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति काफी प्रसन्न होते हैं।    

हमारी सनातन संस्कृति में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस माह का इंतजार शिव भक्त पूरे साल करते हैं। मान्यता है कि अगर इस महीने भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। महादेव की कृपा आने के बाद से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन में उन्हें खूब तरक्की मिलती है। जिंदगी की तमाम अड़चनें दूर हो जाती हैं। सफलता के सभी रास्ते खुल जाते हैं। सावन के महीने में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है। अगर इन उपायों को श्रद्धा पूर्वक ढंग से किया जाए, तो जीवन से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम सावन माह में किए जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति काफी प्रसन्न होते हैं।    

अगर आपके और आपकी पत्नी के बीच के रिश्तों में काफी दरारें आ रहीं हैं और आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से नहीं बीत रहा। ऐसे में आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप अमूमन बीमार होते रहते हैं। इस स्थिति से उबरने के लिए आपको सावन माह में रोजाना जल में काले तिल को मिलाना चाहिए। उसके बाद उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे करने से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं। ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली कई अड़चनें दूर हो जाती हैं।



Tags: