शनि अस्त इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां

वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह के उदय और अस्त होने का सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इन 12 राशियों में से ही एक राशि हर व्यक्ति की होती है। साल 2022 में कई बड़े ग्रहों की स्थिति बदलेगी। इस लिस्ट में कर्म व न्यायदेवता शनि ग्रह का भी नाम शामिल है।

Update: 2022-02-04 04:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह के उदय और अस्त होने का सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इन 12 राशियों में से ही एक राशि हर व्यक्ति की होती है। साल 2022 में कई बड़े ग्रहों की स्थिति बदलेगी। इस लिस्ट में कर्म व न्यायदेवता शनि ग्रह का भी नाम शामिल है।

शनिदेव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके हैं और 24 फरवरी 2022 को उदित होंगे। शनि अस्त के प्रभाव से 4 राशि वालों की कुंडली में विपरीत राज योग खत्म हो रहा है। इस दौरान कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-
मिथुन- मिथुन राशि वालों की कुंडली के अष्टम भाव में विपरीत राज योग खत्म हो रहा है। जिसके प्रभाव से आपको नौकरी व व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस दौरान व्यापारियों को अचानक धन लाभ होगा। हालांकि सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मिथुन राशि से जुड़े जातकों को व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह- सिंह राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में विपरीत राज योग बन रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बनेंगे। विदेश के व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश का लाभ मिलेगा। किसी पुरानी चोट से छुटकारा मिल सकता है।
वृश्चिक- 24 फरवरी तक आपके लिए लाभ की स्थितियां बनेंगी। इस दौरान आपकी कुंडली के तीसरे स्थान में विपरीत राज योग का निर्माण होगा। जिसके प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। राजनीति में किया गया प्रयास सफल रहेगा। इस दौरान सेना, इंजीनियर, और पुलिस आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों की कुंडली के 12 वें भाव में विपरीत राज योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे- तेल, लोहे का काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है।


Tags:    

Similar News

-->