शनि हुए अस्त, एक महीने तक इन 3 राशियों के लोग रहें बेहद सतर्क

शनि पूरे 33 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

Update: 2022-01-27 03:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य पुत्र शनि 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके हैं और 24 फरवरी 2022 को उदित होंगे। शनि पूरे 33 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि अस्त का सबसे ज्यादा प्रभाव कन्या, तुला और धनु राशि वालों पर देखने को मिलेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर असर-

मेष- शनि आपके दशम यानी कर्म भाव में विराजमान हैं। शनि के अस्त होने से आपको कार्यों की गति कम हो जाएगी। इस राशि के जातकों को धैर्य व लगन के साथ अपने कार्यों को करना चाहिए।
वृषभ- शनिदेव आपके नवम भाव में विराजमान हैं। इस भाव में सूर्य, बुध व राहु भी हैं। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्यों की गति पर ब्रेक लगेगा, हालांकि सभी कार्य पूरे होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन- शनिदेव आपकी राशि के आठवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में रिश्तेदारों व मित्रों के साथ संबंध न बिगाड़ें। करियर में लाभ होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
कर्क- कर्क राशि वालों के सप्तम भाव में शनि विराजमान हैं। शनि अस्त आपके व्यापार को प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों को लाभ में कमी आ सकती है।
सिंह- सिंह राशि के छठवें भाव में शनि अस्त हुए हैं। इसलिए आप पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।
कन्या- शनि आपके पंचम भाव में अस्त हुए हैं। आपके प्लान पर पानी फिर सकता है। हालांकि धैर्य के साथ काम को करते रहने की जरूरत है।
तुला- तुला राशि वालों के चौथे भाव में शनि अस्त हुए हैं। जिससे घर-परिवार में कलह बढ़ सकता है। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें।
वृश्चिक- शनि आपके तीसरे भाव में विराजमान हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु- शनि आपके दूसरे भाव में विराजमान हैं। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। वाहन खरीदारी के लिए अभी समय उत्तम नहीं है।
मकर- शनि वर्तमान में आपकी राशि में ही विराजमान हैं। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक निर्णय लेने से अभी बचें।
कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शनि अस्त का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। बड़ों की सलाह के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें।
मीन- मीन राशि वालों को अपने खर्चों पर काबू रखना चाहिए। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


Tags:    

Similar News

-->