सोमवार से लेकर रविवार तक इन खाने की चीजों का त्याग लाता है जीवन में खुशियाँ

Update: 2023-06-20 11:47 GMT
भारतीय समाज में ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाने और संकटों से मुक्ति दिलाने के काम आती हैं। इन्हीं शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि सप्ताह के किस दिन आपको किस तरह का जीवन व्यतीत करना चाहिए ताकि ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल बनी रहे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो सप्ताह के विभिन्न दिनों में खाना वर्जित बताया गया हैं। तो चलिए जानते हैं कि शास्त्रों के मुताबिक किस दिन ना खाए कौनसी चीज।
* सोमवार : सोमवार को चीनी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसे चन्द्रमा का भोजन माना गया है।
* मंगलवार : मंगलवार को घी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।
* बुधवार : बुधवार को हरी सब्ज़ी नहीं खानी चाहिए, बल्कि उसका दान करना चाहिए।
* गुरुवार : गुरुवार को दूध और केले का त्याग करना चाहिए। गरीबों में केले का दान करना चहिए।
* शुक्रवार : शुक्रवार को खट्टी चीज़ों के सेवन से बचना चाहिए। ये सेहत के लिए अच्छा माना गया है।
* शनिवार : शनिवार को तेल से बनी चीज़ें नहीं खानी चाहिए, बल्कि इनका दान करना चाहिए।
* रविवार : रविवार को नमक का सेवन नहीं करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->