Redmi Note 11 SE जल्द लॉन्च हो सकता है भारत में, जाने कीमत और फीचर्स

Redmi Note 11SE: Xiaomi अपनी Redmi Series से आने वाले दिनों में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अब मीडिया रिपोर्ट के जरिये पता चल रहा है कि कंपनी Redmi Note 11 SE के नाम से अपना एक और नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है।

Update: 2022-08-01 06:00 GMT

Redmi Note 11SE: Xiaomi अपनी Redmi Series से आने वाले दिनों में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अब मीडिया रिपोर्ट के जरिये पता चल रहा है कि कंपनी Redmi Note 11 SE के नाम से अपना एक और नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही रिपोर्ट से फोन के कई फीचर्स भी पता चले हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Redmi Note 11 SE के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले – इस फोन में 6.43 इंच की स्क्रीन से Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 1080 × 2400 पिक्सल का रेजल्यूशन मिल सकता है। इस फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी MediaTek Helio G95 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है।

कैमरा – कंपनी इस फोन में quad कैमरा सेटअप दे सकती है। इस स्मार्टफोन में 64 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का तीसरा डेप्थ कैमरा और 2 MP का चौथा मैक्रो कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा लगा हो सकता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

रैम और इंटरनल स्टोरेज- कंपनी अपने इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।

ओएस – यह फोन Android 11 या Android 12 दोनों में से किसी एक के साथ लॉंच हो सकता है।

बैटरी- इसमें 5,000 MAH की बैटरी लगी हो सकती है। इसके साथ ही फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

अन्य फीचर्स- इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स भी दिये जा सकते हैं।


Tags:    

Similar News