हजरत अली के जन्मदिन पर पढ़ें उनके कुछ महान विचार...बदल जाएगी आपकी जिंदगी

आज हजरत अली का जन्मदिन है। इनका जन्मदिन इस्लामी महीने रजब की 13 तारीख को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तारीख 25 फरवरी को पड़ रही है।

Update: 2021-02-25 05:47 GMT

आज हजरत अली का जन्मदिन है। इनका जन्मदिन इस्लामी महीने रजब की 13 तारीख को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तारीख 25 फरवरी को पड़ रही है। हजरत अली पैगम्बर मुहम्मद के चचाजाद भाई और दामाद थे। इन्हें मुसलमानों के खलीफा के तौर पर जाना जाता है। इनका निकाल हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा से हुआ था। हजरत अली का जन्म मक्का में हुआ था। इनके बेटे हुसैन ने कर्बला की लड़ाई में भूखे-प्यासे रहकर बताया कि जेहाद किसे कहते हैं। हजरत अली ही शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम थे। इनके जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। साथ ही उनके संदेशों को भी याद करते हैं। शांति और अमन के लिए हजरती अली ने लोगों को पैगाम दिया था। तो आइए पढ़ते हैं हजरत अली की कुछ प्रेरणादायक बातें।

जो लोग सिर्फ तुम्हें काम के समय याद करते हैं उन लोगों के काम जरूर आओ। क्योंकि वो अंधेरों में रोशनी ढूंढते हैं और वो रोशनी तुम हो।
अगर आप किसी के बारे में जानना चाहते हैं तो वह शख्य किसके साथ उठता बैठता है यह पता करो।
हमेशा जालिमों का दुश्मन और मजलूमो का मददगार बनकर रहना चाहिए।
उन पापों से डरें जो आप गुप्त रूप से करते हैं। क्योंकि अल्लाह आपके कर्मों को देख रहे हैं, अल्लाह से डरें।
आपके पास किसी और से डरने का कोई कारण नहीं अगर आप अल्लाह से डरते हो तो।
जीभ एक शेर की तरह है अगर आप इसे ढील देते हैं तो यह किसी को घायल कर सकती है।
नेक लोगों की सोहबत से हमेशा भलाई ही मिलती है। क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती हैं तो वो भी खुशबूदार हो जाती है।
किसी की बुराई तलाश करने वाले मिसाल उस मक्खी के जैसी है जो सारा खूबसूरत जिस्म छोड सिर्फ जख्म पर बैठती है।

Tags:    

Similar News

-->