अंकज्योतिष भविष्यवाणी पढ़ें 21 अप्रैल का लकी नंबर और शुभ रंग

Update: 2024-04-21 08:42 GMT
ज्योतिष न्यूज़ : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
 1.आपकी एकाग्रता और काम के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया आपको सफलता की ओर लेकर जा रहा है आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है काम में तेजी आएगी। शुभ अंक 6, शुभ रंग क्रीम है।
 2. नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका ठीक ठाक बना रह सकता है शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला है।
 3. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है माता के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा है।
 4. पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है अपने शब्दों पर काबू रखें। आर्थिक बदलाव देखेंगे। शुभ अंक 55, शुभ रंग केसरिया है।
 5. आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है सभी कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है जरूरी काम काज भी आपके पूरे होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 33, शुभ रंग फिरोजी है।
 6. अच्छे समय और अच्छे लक की प्रतीक्षा न करते हुए बस अपने कर्तव्यों का पालन करें। छोटी मोटी यात्रा आप पूरी कर सकते हैं काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला है।
 7. आज आपका जीवन व्यस्त रहेगा और समय का प्रबंधन आपके लिए एक चुनौती हो सकता है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल है।
 8. धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है परिवार में शांति बनी रह सकती है अपने मन की बात किसी खास से कह सकते हैं शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा है।
 9. कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा। आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है छोटी यात्रा आप पूरी कर सकते हैं अपने मन की बात शेयर करेंगे। शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद है।
Tags:    

Similar News

-->