यहां पढ़ें 25 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

Update: 2023-06-25 09:40 GMT
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. पारिवारिक जीवन आपका उत्तम रहेगा। आज आप कार्यों को पूरा करने के बारे में आगे बढ़ सकते हैं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता हैं मन प्रसन्न बना रहेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी हैं।
2. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता हैं। शुभ अंक 7, शुभ रंग लेमन हैं।
3. नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती हैं काम काज में कमी देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन उत्तम बना रह सकता हैं संतान का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक 15, शुभ रंग हरा हैं।
4. सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं दुर्घटना या चोरी से बचने के लिए यात्रा करते वक्त सावधानी जरूर बरतें। आर्थिक तौर पर आज आप खुद को मजबूत महसूस हो सकते हैं। शुभ अंक 33, शुभ रंग नीला हैं।
5. आज पूरे दिन काम की अधिकता बनी रह सकती हैं जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। मित्रों की मदद से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं परिवार में शांति बनी रहेगी। शुभ अंक 26, शुभ रंग लाल हैं।
6. स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की जरूरत होगी। जिस भी कला और तकनीक को आप सीखना चाहते हैं उसे लक्ष्य बनाना आपको पूर्णता प्रदान करेगा। काम में अधिकता हो सकती हैं। शुभ अंक 11, शुभ रंग क्रीम हैं।
7. आज आप योजनाओं के अनुसार अपने काम को पूर्ण कर सकते हैं मित्रों व परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामले अभी अटक सकते हैं धार्मिक कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक 4, शुभ रंग केसरिया हैं।
8. अभी भाग्य आपके साथ है ऐसे में आप जिस भी कार्य को हाथ लगाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। लेकिन सफलता को खुद पर हावी न होने दें। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शुभ अंक 5, शुभ रंग सिल्वर हैं।
9. मित्रों और भाई बहनों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव समाप्त हो सकता हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा। शुभ अंक 19, शुभ रंग हरा हैं।
Tags:    

Similar News