राम नवमी, जानें डेट और पूजन का शुभ मुहूर्त

Update: 2024-03-26 12:53 GMT
ज्योतिष न्यूज़  : हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन राम नवमी का पर्व बेहद ही खास माना गया है जो कि भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना को समर्पित होता है इस दिन भक्त भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है।
 हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर प्रभु राम का जन्मदिन यानी राम नवमी मनाई जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर श्रीराम का जन्म हुआ था। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का आरंभ हो जाता है और इसके बाद नौवें दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रामनवमी की तारीख और मुहूर्त के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 राम नवमी की तारीख और शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। रामनवमी देशभर में बड़े उल्लास के साथ मनाई जाती है इस दिन मंदिरों और घरों में श्रीराम की विधिवत पूजा की जाती है।
 आपको बता दें कि राम नवमी के शुभ दिन पर भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी के सा​थ लक्ष्मण की विधिवत पूजा करने से प्रभु का आशीष प्राप्त होता है जिससे जीवन के सारे कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं।
 
Tags:    

Similar News

-->