Sawan  ज्योतिष न्यूज़ : भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है. इस साल 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और ये 19 अगस्त तक चलेगा. सावन मास में 72 साल बाद एक विशेष राजयोग बनने जा रहा है. 6 राजयोग इस एक महीने में बनेंगे. शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग सावन के महीने में बनेंगे जिनका सबसे ज्यादा लाभ इन तीन लोगों को मिलेगा. इन्हें हर तरह के भौतिक सुख और अप्रत्याशित धनलाभ मिल सकता है. भगवान शिव की कृपा से इनका भाग्य इस दौरान इनका भरपूर साथ देगा. नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी और अगर व्यापार कर रहे हैं तो उसमें गजब का मुनाफा कमा सकते हैं. इस राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक होगा, जिनके बारे में ज्योतिषीय ये भविष्यवाणियां कर रहे हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन मास में आने वाले ये राजयोग शुभ फलदायी होंगे. इन्हे धन प्राप्ति, निवेश में लाभ और अचानक धन मिलने की संभावना है. रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति मिलेगी. अगर आप इस दौरान अपने काम में पूरी तरह से फोकस करते हैं तो आपका जीवन बदल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग अत्यंत शुभ होगा. इस दौरान उन्हें करियर में तरक्की, व्यवसाय में वृद्धि और धन लाभ होने की प्रबल योग बनेंगे. साथ ही, नए अवसर प्राप्त होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. आपको सलाह दी जाती है कि आप सावन के महीने में सकारात्मक सोच रखें और घर की ऊर्जा भी सकारात्मक बनाकर रखें. जीवन में तरक्की के लिए बेहद जरूरी है कि आपके आसपास का वातावरण भी शुद्ध हो. देवी लक्ष्मी का वास भी ऐसे ही घर में होता है जहां क्लेश नहीं होते, घर साफ सुथरा रहता है और घर में रहने वाले लोग अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करते.
मीन राशि
सावन के महीने में बनने वाले राजयोग का मीन राशि के जातकों पर भी प्रभाव पड़ेगा. इस दौरान इन्हे इस राजयोग में अपार सफलता मिलेगी. उन्हें नौकरी में प्रमोशन, व्यवसाय में लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. नए संपर्क बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
Tags: