Puja-Paath: पूजा के समय रखें इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी शिव कृपा

Update: 2024-08-07 18:17 GMT
Puja-Paath पूजा-पाठ: अभी सावन का पावन महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में सावन को एक पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस बार 22 जुलाई 2024 से सावन महीने की शुरूआत हो रही है। वहीं 19 अगस्त 2024 को इस पावन महीने की शुरूआत हो रही है। बता दें कि इस बार सावन के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं सावन के अंतिम दिन को भी सोमवार पड़ रहा है। इस बार सावन महीने में 5 सोमवार पड़ रहे हैं।
महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव-शंकर ने समुद्र मंथन के समय विषपान किया था। उन्होंने समुद्र से निकले विष को अपने कंठ में धारण किया था। जिसके बाद महादेव नीलकंठ कहलाए थे। इसी कारण से सावन महीने में भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और व्रत करते हैं। इस महीने में पड़ने वाले हर सावन को श्रावण सोमवारी कहा जाता है। सावन के महीने में भक्त शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर
विशेष
फल प्राप्त होता है। वहीं Monday  व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस महीने में योग, ध्यान और साधना का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने को आत्मशुद्धि और मानसिक शांति के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस महीने कांवड़ यात्रा भी निकलती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस महीने भगवान शिव की कृपा व पूजा के दौरान क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए।
सावन महीने में क्या करें
सावन के महीने में सोमवार का व्रत करने का विधान है। ऐसे में सोमवार को व्रत करने और शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र अर्पित करना लाभकारी होता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने औऱ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है।
सावन महीने में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस महीने जरूरतमंदों औऱ गरीबों को वस्त्र, अन्न और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जातक को पुण्य औऱ सुख की प्राप्ति होती है।
इस महीने भजन-कीर्तन और सत्संग करना चाहिए। इससे आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति मिलती है।
क्या न करें
सावन के महीने में झूठ बोलने, आरोप लगाने और हिंसा करने से बचना चाहिए। इस पूरे महीने सच्चाई, शांति और प्रेम का पालन करना चाहिए।
इस महीने के vengefulऔर मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए और धूम्रपान व शराब आदि के सेवन से दूर रहना चाहिए।
सावन के महीने में किसी तरह के अनैतिक काम, अपराध और छल-कपट आदि नहीं करना चाहिए। इससे आपको भगवान शिव का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है और जातक को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करता है।
Tags:    

Similar News

-->