सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं जरूर रखें इन बातों का खास ध्यान

आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान खास रूप से सावधानी बरतनी होती है।

Update: 2022-04-30 08:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान खास रूप से सावधानी बरतनी होती है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर कदम नहीं रखना चाहिए। क्योंकि आपकी और गर्भ‌ में पल रहे शिशु की‌ त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

यह ग्रहण आज मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कल सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण अमावस्‍या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार भी है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्‍या को शनिचरी अमावस्‍या कहते हैं
ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता, उसका असर भी वहां नहीं पड़ता है। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण का दिन और समय
सूर्य ग्रहण का दिन- 30 अप्रैल, 2022
सूर्य ग्रहण का समय- मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक।
ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा।


Tags:    

Similar News