इस देश के लोग भगवान में रखते हैं सबसे ज्यादा आस्था

Update: 2023-09-15 14:09 GMT
धर्म अध्यात्म: भारत में लाखों-करोड़ों लोग धार्मिक आस्था से जुड़े हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल है। जिनका नाम भारत से भी ऊपर है। अगर आप भी भगवान में विश्वास रखते हैं। साथ ही आस्था को अपने जीवन में सबसे अधिक महत्व देते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान में आस्था रखने में सबसे ऊपर हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...
पहले नंबर पर है इंडोनेशिया
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिटिस्टिक के मुताबिक इंडोनेशिया के लोग सबसे ज्यादा आस्था में विश्वास रखते हैं। इंडोनेशिया के 93 फीसदी लोग भगवान में विश्वास रखते हैं।
तुर्की ​
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तुर्की देश का नाम शामिल है। बता दें कि तुर्की में 91% लोग अल्लाह में विश्वास रखते हैं। यहां पर पढ़ाई और रहन-सहन भी धार्मिक तरीके से होती है। जिससे लोगों का धर्म में विश्वास बढ़े।
ब्राजील ​
इस लिस्ट में तीसरा नंबर ब्राजील का है। 34 देशों में हुए सर्वे के मुताबिक ब्राजील के 84 फीसदी लोग भगवान में आस्था रखते हैं। इस देश में कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा रहते हैं। इसके अलावा इस देश में विश्व की सबसे बड़ी ईसा मसीह की प्रतिमा है।
दक्षिण अफ्रीका
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका का नाम शामिल है। यहां सबसे ज्यादा क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां पर 83 फीसदी लोग भगवान में आस्था व विश्वास रखते हैं।
मैक्सिको
वैसे तो मैक्सिको हिंसा के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन बता दें कि इस देश के 78 फीसदी लोग भगवान में विश्वास रखते हैं। लोगों का मानना है कि हर व्यक्ति का भगवान में विश्वास होना चाहिए।
अमेरिका
अमेरिका के 70 प्रतिशत नागरिक भगवान में आस्था रखते हैं। अमेरिका में हर धर्म के लोग काफी ज्यादा संख्या में रहते हैं।
अर्जेंटीना और रूस
बता दें कि भगवान में विश्वास रखने की लिस्ट में अर्जेंटीना सातवें नंबर पर है। यहां पर 62 फीसदी लोग भगवान में आस्था रखते हैं। इसके अलावा आठवें नंबर पर रूस का नाम शामिल है। इस देश के 56 फीसदी लोग भगवान में विश्वास रखते हैं।
भारत
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन भगवान में विश्वास करने की लिस्ट में भारत देश 9वें नंबर पर आता है। भारत में रहने वाले कुछ नागरिक मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं। हालांकि भगवान या धर्म को बिना किसी धार्मिक जगह जाए मानते हैं।
Tags:    

Similar News

-->