इन 4 राशियों के लोग जल्दी खो बैठते हैं आपा

वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के स्वामी ग्रह अलग होते हैं। कहते हैं कि स्वामी ग्रह के प्रभाव के कारण सभी राशि के जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है।

Update: 2022-01-19 06:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के स्वामी ग्रह अलग होते हैं। कहते हैं कि स्वामी ग्रह के प्रभाव के कारण सभी राशि के जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। कुछ राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं और कुछ राशियों से जुड़े लोगों को बहुत गुस्सा आता है। जानिए किन राशियों के लोगों को माना जाता है बेहद गुस्सैल-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल को शौर्य और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से मेष राशि वालों का स्वभाव गुस्सैल होता है। कहते हैं कि इस राशि के जातकों को जल्दी गुस्सा आता है। इन्हें सामने वाले की छोटी बात भी बुरी लग सकती है और फिर ये अपना क्रोध काबू नहीं कर पाते हैं। इन्हें शांत करना मुश्किल होता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को जल्दी गुस्सा आता है। कहते हैं कि इनका गुस्सा ज्वालामुखी के समान होता है। इन्हें शांत कर पाना मुश्किल होता है। यही कारण है कि इन राशि वालों के गुस्से हर कोई डरता है। कई बार ये लोग गुस्से में ऐसा काम कर देते हैं, जिसके लिए इन्हें बाद में पछताना पड़ता है।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को हर छोटी बात पर गुस्सा आता है। कई बार ये लोग गुस्से में अपनी सारी हदें पार कर देते हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। कहते हैं कि इनक जीवनसाथी और दोस्तों को इनके गुस्से का ज्यादा सामना करना पड़ता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव गुस्सैल माना जाता है। कहते हैं कि ये अपनी बात पर अड़े रहे हैं और उसे मनवा ही कर दम लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों को मान-सम्मान प्रिय होता है। अगर उसे कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है, तो ये उसे आसानी से जाने नहीं देते हैं। कई बार गुस्से में ये खुद का नुकसान कर बैठते हैं।


Tags:    

Similar News

-->