Parijat: घर में जरूर लगाएं मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय पारिजात का पौधा

Update: 2024-06-17 08:27 GMT
Parijat: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के कई सारे उपाय बताए गए है जो व्यक्ति के जीवन में Positivity ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप वास्तु के हिसाब से कुछ चीजों को घर में रखते हैं तो सुख-समृद्धि आना तय है। वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक दिशा बताई गई है वैसे ही वास्तु शास्त्र में पौधों को रखने की भी एक दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पारिजात का पौधा लगाने से पहले कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं इन वास्तु नियमों के बारे में.....
मां लक्ष्मी को प्रिय है पारिजात का फूल
शास्त्रों की मानें तो पारिजात का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। पारिजात के पौधे के फूल भी बहुत ही सुंगधित होते हैं। यह फूल सिर्फ रात में खिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन फूलों को घर में लगाने से शांति बनी रहती है।
इस दिशा में लगाएं
मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा शांति और समृद्धि की मानी जाती है। इस दिशा में पौधे को ऐसे लगाएं जैसे सूर्य की रोशनी सुबह उठते ही इस पेड़ पर पड़े। इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी।
किस दिन लगाएं ये पौधा?
यह पौधा आप घर में शुक्रवार या फिर सोमवार के दिन लगा सकते हैं। ये दोनों ही देवी पक्ष का दिन हैं जिसमें देवियों की पूजा होती है। वैसे शुक्रवार को शाम के समय पारिजात का पेड़ लगाना सही माना जाता है क्योंकि ये दिन और समय मां लक्ष्मी का होता है।
नेगेटिव Energyरहेगी घर से दूर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पारिजात का पेड़ उत्तर दिशा में लगाने के कई फायदे होते हैं क्योंकि यह समृद्धि की दिशा मानी जाती है। वहीं घर के नेगेटिव एनर्जी को कम करने में भी यह मददगार है। इसके अलावा ये घर के लोगों को भी मानसिक शांति और लंबी उम्र का वरदान देता है। इस पेड़ को लगाने से घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष नहीं होता।
तो देखा आप ने किस तरह ये पौधा लगाने मात्र से ही आप अपनी जिंदगी में खुशहाली ला सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->