26 मार्च का पंचांग, फाल्गुन प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 26 मार्च 2021 और दिन शुक्रवार है

Update: 2021-03-26 07:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 26 मार्च 2021 और दिन शुक्रवार है। आज के दिन फाल्गुन शुक्र प्रदोष व्रत है। आज प्रदोष काल में शाम के समय भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। शिव कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आमलकी एकादशी के अगले दिन गोविंद द्वादशी होती है। आज गोविंद द्वादशी है, इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। आज रात में रवि योग बन रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा। शुक्रवार को आपको माता दुर्गा, माता लक्ष्मी और शीतला माता की भी आराधना करनी चाहिए। वे तीनों ही देवियां शक्ति, सौभाग्य, धन, संपदा और आरोग्य देने वाली हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
विशेष: श्यामबाबा खाटू वाले का मेला, बुध अस्त।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष, गोविंद द्वादशी।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 08 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी मघा नक्षत्र 21 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र धृति योग 07 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग सिंह में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 18 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 36 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 27 मार्च को प्रात: 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।
2 मार्च 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, प्रभाव भी बढ़ेगा
26 मार्च 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, प्रभाव भी बढ़ेगा
रवि योग: आज रात 09 बजकर 40 मिनट से अगले दिन 27 मार्च को प्रात: 06 बजकर 17 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।
आज फाल्गुन शुक्ल द्वादशी है। आज शुक्रवार को दुर्गा चालीसा, देवी पुराण, लक्ष्मी चालीसा, देवी मंत्र और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Tags:    

Similar News

-->