पंचांग: 20 दिसंबर 2021

पंचांग

Update: 2021-12-20 00:45 GMT

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत् 1943, पौष कृष्ण, विक्रम संवत 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल्लावल 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसंबर सन 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र सायं 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग पूर्वाह्न 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 20 दिसंबर 2021: सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 दिसंबर 2021: शाम 05 बजकर 28 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 दिसंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। अमृत साल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 दिसंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 39 मिनट से 1 बजकर 21 मिनट तक। उसके बाद 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक।
आज के उपाय : शिवजी को बेलपत्र और आक का फूल चढ़ाएं। 



Tags:    

Similar News