Palmistry: हथेली में ऐसी रेखाएं वाली महिलाएं होती है बहुत भाग्यशाली

Update: 2024-07-24 14:25 GMT
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: ऐसी रेखाओं और चिह्न वाली महिलाएं होती है बहुत भाग्यशाली
महिलाओं के हाथों में ऐसे निशान और रेखाएं बनाती है उन्हें भाग्यशाली
हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिससे किसी व्यक्ति के हाथों पर बने निशान और लकीरों के जरिए उसके भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आप किसी लड़की के भविष्य के बारे में बड़ी आसानी से जान सकते हैं। दरअसल, महिलाओं की हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं और निशान होते हैं जिनके पता लगाया जा सकता है की वह महिला कितनी भाग्यशाली रहेगी।
मणिबंध पर ऐसी रेखाएं बनाती है भाग्यशाली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी कन्या के हाथ में मणिबंध पर तीन रेखाएं पूरी हो यानी की बीच में से कटी या टूटी हुई न हो तो ऐसी स्त्रियां भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ऐसी स्त्रियां अपने हाथ में अधिकतर रत्न या कोई ना कोई आभूषण धारण किए ही रहती हैं।
ऐसी रेखा वाली लड़कियों का मिलता धनी पति
यदि किसी स्त्री के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से उत्पन्न होकर गुरु पर्वत तक जा रही हो तो ऐसी कन्या को धनी पुरुष पति के रूप में मिलता है। साथ ही ऐसी कन्या को सुख, यश आदि के लाभ मिलते हैं।
ऐसी कन्या होती हैं सौभाग्यवती
यदि किसी महिला के हथेली के ऊपर की रेखाएं लालिमा लिए हुए रंग की हों तो हाथ का पंजा और अंगूठा छोटा हो और हाथ पर कम ही रेखाएं हो और वे भी हथेली के मध्य भाग में स्पष्ट हो तो ऐसे लक्षण वाली स्त्री सुखी, धनी, और fortunate lady होती है।
हथेली पर चक्र का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का निशान बना होता है वह काफी शुभ रहता है। ऐसी महिलाएं नेतृत्व अच्छा करती हैं। साथ ही ऐसी महिलाओं में परिवार को जोड़े रखने की खूबी भी होती है। परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो ऐसी महिलाएं आसानी से हर परेशानी का हल निकाल लेती हैं।
हथेली पर ध्वज का निशान
किसी महिला के हाथ पर अगर ध्वज का निशान बना हो तो वह महिला अपने जीवन में उच्च पद हासिल करती हैं। समाज में उनका अधिक मान सम्मान होता है। यदि ऐसा निशान भाग्य रेखा के पास हो तो इसका अधिक प्रभाव होता है।
हथेली पर मछली का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में मछली के निशान को बहुत शुभ माना गया है। जिन महिलाओं की हथेली पर मछली का निशान होता है उनका वैवाहिक जीवन काफी सुख से बीतता है। ऐसी महिलाओं को अपने पति और ससुराल के सभी सदस्यों का भरपूर प्यार मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->