Palmistry: हथेली के इन स्‍थानों पर जाल के निशान जाने क्या करती है संकेत

Update: 2024-07-22 14:09 GMT
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: ग्रिल के निशान को अच्‍छा नहीं माना जाता
हम सबकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्‍य, आयु रेखा, मस्तिष्‍क रेखा और हृदय रेखा जैसी प्रमुख रेखाओं के अलावा भी कई आड़ी तिरछी रेखाएं होती हैं। इन छोटी रेखाओं का भी खास महत्‍व होता है। अगर ये आड़ी तिरछी रेखाएं किसी एक स्‍थान पर एकत्र होकर अधिक मात्रा में दिखती हैं तो ये जाल जैसा निशान बनाती हैं। इस जाल जैसे निशान को ग्रिल कहते हैं। हस्‍तरेखा विज्ञान में ग्रिल के निशान को अच्‍छा नहीं माना जाता है। आइए आपको बताते हैं हथेली में विभिन्‍न स्‍थानों पर जाल के उपस्थित होने का क्‍या अर्थ होता है।
मणिबंध के पास जाल हो तो
अगर किसी के हाथ मे मणिबंध के पास जाल का निशान हो तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। काफी मेहनत करने के बाद भी इन्‍हें समय पर सफलता प्राप्‍त नहीं होती। अगर सफलता मिलती भी है तो यह अधिक समय तक नहीं टिकती। ऐसे लोगों को अधिकांश मामलों में निराशा हाथ लगती है।
मंगल पर्वत पर जाल का निशान
अगर किसी के हाथ में मंगल पर्वत पर जाल का निशान होता है तो यह अत्‍यंत ही खराब माना जाता है। ऐसा निशान होने पर व्‍यक्ति के जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आती हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत से मानसिक कष्‍टों का सामना करना पड़ता है। इनका जीवन बहुत से विवादों से घिरा रहता है।
राहु पर्वत पर हो जाल का निशान
राहु पर्वत पर जाल का निशान होना बहुत ही अशुभ परिणाम देता है। ऐसे लोगों के हर काम में बाधा आती है और जीवन में परेशानियां ही परेशानियां बनी रहती हैं। इनके सभी कार्य में रुकावट पैदा होती है। बहुत मुश्किल से कोई कार्य पूर्ण हो पाता है।
गुरु पर्वत पर हो जाल का निशान
जिन लोगों के गुरु पर्वत पर ग्रिल का निशान होता है, वे प्राय: चालाक और चतुर माने जाते हैं। ये लोग खुद को बहुत 
Smart
 समझते हैं, लेकिन इनका कोई काम पूरा होने में परेशानियां आती हैं। कई बार अधिक होशियारी दिखाने के चक्‍कर में इनका बना बनाया काम बिगड़ जाता है।
केतु पर जाल होना
अगर किसी के हाथ में केतु पर्वत पर जाल का निशान हो तो यह आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। ऐसा होने पर आपका स्‍वास्‍थ्‍य अक्‍सर खराब रहता है। ऐसे लोगों को कोई न कोई रोग जीवन भर परेशान करता रहता है।
शनि पर्वत पर जाल
अगर किसी के हाथ में शनि पर्वत पर जाल का निशान हो तो ऐसे लोग बहुत ही आलसी किस्‍म के होते हैं। इन्‍हें सफलता तो मिलती है, लेकिन ये अपने आलस्‍य की वजह से अपनी सफलता को अधिक दिन तक कायम नहीं रख पाते हैं। इस वजह से इनके जीवन व्‍यय अधिक होता है और अक्‍सर पैसों की तंगी बनी रहती है।
Tags:    

Similar News

-->