जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश महोत्सव की शुरु आत भी हो जाती है। देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहते हैं भगवान गणेश मेहरबान...

मेष राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।

इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं।

ये लोग हर काम में निपुण होते हैं।

भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

मेष राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए।

इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

मकर राशि में देवगुरु बृहस्पति करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि पर भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं।\

ये लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं।

मिथुन राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं।

इन लोगों को रोजाना भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।

ये लोग पढ़ाई- लिखाई में भी काफी तेज होते हैं।

इन लोगों से जीत पाना मुश्किल होता है।

मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव काफी दयालु होता है।

मकर राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं।

ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।

इन लोगों पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है।

इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है।

ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।

मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Tags: