Sankashti Chaturthi के दिन गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग

Update: 2024-09-21 13:11 GMT
Sankashti Chaturthi ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन संकष्टी चतुर्थी व्रत को बहुत ही खास माना गया है मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत गणपति की साधना को समर्पित है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रथम पूजनीय गणेश की असीम कृपा प्राप्त होती है
 पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज यानी 21 सितंबर दिन शनिवार को मनाया जा रहा है इस दिन व्रत पूजा करने से जीवन की दुख परेशानियों का निवारण हो जाता है और गणपति के आशीर्वाद से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। लेकिन इसी के साथ ही अगर संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा के साथ ही प्रभु को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाए तो गणपति प्रसन्न हो जाते हैं और साधक को कार्यक्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान गणेश के प्रिय भोग।
 गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग—
संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें साथ ही प्रभु को कुछ खास चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से प्रभु प्रसन्न होकर कृपा करते हैं ऐसे में आज आप भगवान गणेश की पूजा कर प्रभु को मोचीचूर के लड्डू का भोग अर्पित करें ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।
 इसके अलावा आप पूजा की थाली में मोदक और मिठाई भी शामिल करें। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति के लिए आप गणपति को गुड़, फल, श्रीखंड और छप्पन भोग जरूर अर्पित करें ऐसा करने से कार्यों में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा नारियल अर्पित करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
Tags:    

Similar News

-->