14 जनवरी को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन...इन राशियों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

सूर्य के मकर राशि मे आते ही दान पुण्य का समय आ जाता है। साल के आरंभ में ही संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

Update: 2021-01-10 05:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कसूर्य के मकर राशि मे आते ही दान पुण्य का समय आ जाता है। साल के आरंभ में ही संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2021 में सूर्य देव 14 जनवरी को प्रातः 8: 14 बजे मकर राशि मे आ जाएंगे। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से जानते है कैसा रहेगा मकर संक्रांति का ये पर्व आपकी चंद्र राशि के लिये।

मेष-
व्यापार भाव में स्थित सूर्य देव आपको कॉन्फिडेंस तो देंगे। परंतु पिता की सेहत खराब हो सकती है। दशम भाव में सूर्य आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते है। इस माह धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा।
वृषभ-
वृषभ राशि वालों के लिए नवम भाव यानी भाग्य भाव में सूर्य का आगमन होगा जो भाग्य में वृद्धि का संकेत है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है और परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है।
मिथुन-
मिथुन राशि वालों के लिए अष्टम भाव मे स्थित सूर्य अच्छे और बुरे दोनों परिणाम देंगे। यात्राओं का योग होगा परंतु यात्रा में व्यय ज्यादा होगा फायदा कम। धन का अपव्यय ना करें।
कर्क-
सप्तम भाव में सूर्य का आगमन व्यापार को बढ़ाएगा। परंतु जीवनसाथी के स्वभाव को उग्रता देगा। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और महिला सदस्यों से लाभ होंगे।
सिंह-
रिपु भाव यानी छठे स्थान में सूर्य आने पर विभिन्न प्रकार के आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी से बचें। आंखों की बीमारियों और ज्वर से बचें।
कन्या-
कन्या राशि वालों के लिए पंचम भाव में सूर्य आने से प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लोगों का समर्थन मिलेगा और आपको नौकरी मे प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि का योग बनेगा। कुल मिलाकर ये संक्रांति आपके लिये शुभ फल लाएगी।
तुला-
तुला राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में सूर्य अच्छा फल देगा, किंतु माता अथवा किसी महिला सदस्य से विवाद की संभावना बनेगी। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।

वृश्चिक-
तृतीय भाव में सूर्य का आगमन प्रखर वृद्धि करेगा और क्षमताओं का बढ़ाएगा। नए-नए कार्यों की योजना बनेगी किंतु चोट आदि से दूर रहें।
धनु-
धनु राशि वालों के लिए द्वितीय भाव अर्थात धन भाव में सूर्य का आगमन प्रसिद्धि और धन प्रदान करेगा परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
मकर-
मकर राशि पर ही सूर्य आ रहे हैं, इसलिए आपको ज्यादा जागरुक रहना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आवेश से बचें। मकर का सूर्य आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा, किंतु मन में अहंकार का भाव भी निर्माण कर सकता है।
कुंभ-
कुंभ राशि में 12 स्थान पर सूर्य का आगमन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। धन आगमन की अपेक्षा धन का खर्च होगा। मित्रों से दूर रहें,क्योंकि इन दिनों आप मित्रों से धोखा खा सकते हैं।
मीन-
लाभ स्थान में सूर्य का आगमन महीने भर आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होता रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। किंतु आपको जोश में होश नहीं खोना चाहिये । स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें।









Tags:    

Similar News

-->