Kamika Ekadashi पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

Update: 2024-07-31 11:09 GMT
Kamika Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह के दोनों पक्षों में मनाई जाती है इस दिन पूजा पाठ और व्रत का विधान होता है एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है
 पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और इस माह की पहली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जा रहा है जो कि आज यानी 31 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जा रही है इस दिन भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि रखते हैं मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना में अगर उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए तो वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और पुण्य फल प्रदान करते हैं साथ ही संकट भी हर लेते हैं।
 भगवान विष्णु को लगाएं प्रिय भोग—
आपको बता दें कि भगवान विष्णु को आज के दिन मखाने से बनी खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से व प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा करते हैं इसके अलावा आप कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मिठाई का भोग लगा सकते हैं इस दिन भोग लगाने वाली मिठाई पीले रंग की होनी चाहिए। आप लड्डू या फिर पीली बर्फी भी भोग में अर्पित कर सकते हैं।
 इसके अलावा आज के दिन प्रभु को पंचामृत का भोग भी लगाया जा सकता है। मान्यता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है एकादशी के दिन केला और मिश्री का भोग लगाना भी अच्छा होता है इससे आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। एकादशी के दिन पूजा आरती के बाद भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से दुख दरिद्रता समाप्त हो जाती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
Tags:    

Similar News

-->