Numerology prediction 15 अगस्त का लकी नंबर और शुभ रंग

Update: 2024-08-15 07:43 GMT
Numerology prediction ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है अचानक धन लाभ भी प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा है।
2. नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त होने वाला है आर्थिक बदलाव आप महसूस कर सकते हैं किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग लेमन है।
3. आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है नौकरी कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट का ​हिस्सा भी बन सकते हैं काम काज में कमी आएगी। शुभ अंक 56, शुभ रंग फिरोजी है।
4. कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात हो सकती है दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। आज आप अधिक समय मित्रों के साथ गुजार सकते हैं शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला है।
5. काम में किसी तरह की भी लापरवाही न करें नहीं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आर्थिक पक्ष आपका कमजोर बना रह सकता है। शुभ अंक 12, शुभ रंग केसरिया है।
6. कानूनी मामलों में अभी पड़ने से आपको बचना होगा। आज का दिन मिलाजुला बना रह सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा करेंगे। शुभ अंक 33, शुभ रंग गुलाबी है।
7. भाई व बहनों से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं दिन शानदान बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा है।
8. आप अपने कामों को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं दिन सामान्य रहेगा। आपका अधिक वक्त मित्रों व परिवारजनों के साथ व्यतीत हो सकता है शुभ अंक 17, शुभ रंग गोल्डन है।
9. आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी कोई उलझन परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं काम काज की अधिकता रहेगी। शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल है।
Tags:    

Similar News

-->