मूलांक 1 : कार्यक्षेत्र में टीम के साथ काम करने का है दिन
आप जन्म से ही एक लीडर हैं, लेकिन आज का दिन आपसे 'टीम प्लेयर' बनने की मांग कर रहा है। अकेले दौड़ लगाने के बजाय दूसरों को साथ लेकर चलें, इससे आपको ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज अपनी बात मनवाने की जिद न करें, बल्कि अपनों की बात ध्यान से सुनें। (लकी रंग: गोल्ड, क्रीम)
मूलांक 2 : धैर्य और संयम से बनेंगे काम
आज आपकी क्षमता और धैर्य ही आपकी असली ताकत है। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी विवाद या गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है। खुद को शांत रखें और दूसरों की आलोचना को दिल पर न लें। (लकी रंग: सफेद, हल्का नीला)
मूलांक 3 : मेहनत लाएगी रंग
आपके अंदर विचारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन आज का दिन उन विचारों को हकीकत में बदलने का है। अपने क्रिएटिव आइडियाज को एक व्यवस्थित रूप दें। काम को टालने की आदत से बचें, क्योंकि आज की गई मेहनत लंबे समय तक फायदा देगी। (लकी रंग: पीला, हरा)
मूलांक 4 : अनुशासन से मिलेगा लाभ
आज का दिन पूरी तरह से आपके मूलांक का है। आप जो भी व्यवस्थित काम करेंगे, वह आज आपको शानदार परिणाम देगा। आज अपनी दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। लोग आपकी मेहनत और आपकी विश्वसनीयता की तारीफ करेंगे। बस अपनी उम्मीदों में बहुत कठोर न बनें। (लकी रंग: हरा, भूरा)
मूलांक 5 : अचानक बड़ा फैसला लेने से बचें
आज आपका मन भागदौड़ या बदलाव की ओर हो सकता है, लेकिन आज की ऊर्जा आपसे थोड़ा संयम रखने की मांग कर रही है। नए कामों में हाथ डालने से पहले अपने अधूरे कार्यों को पूरा करें। अचानक से कोई बड़ा फैसला न लें, बल्कि हर काम प्लानिंग के साथ करें। (लकी रंग: स्काई ब्लू, सफेद)
मूलांक 6 : टीमवर्क से मिलेगी सफलता
आज का दिन रिश्तों और परिवार के लिए बहुत सुंदर है। अपनी टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपको सफलता दिलाएगा। घर की छोटी-मोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज का दिन बेस्ट है। दूसरों की मदद जरूर करें, लेकिन खुद पर अनावश्यक बोझ न बढ़ाएं। (लकी रंग: पिंक, क्रीम)
मूलांक 7 : नई चीजें सीखने का है दिन
आज आपका झुकाव रिसर्च और गहराई वाले कामों की ओर होगा। आपका बारीक अवलोकन आज आपको नई चीजें सिखाएगा। अगर मन में उलझन है, तो शांत मन से विचार करें। लोगों से बात करते समय अपनी बातों को स्पष्ट रखें ताकि गलतफहमी न हो। (लकी रंग: पर्पल, सिल्वर)
मूलांक 8 : काम के साथ निजी जीवन का भी रखें ख्याल
आज लंबी अवधि की प्लानिंग और फाइनेंस के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपकी व्यावहारिक बुद्धि आज आपको आगे ले जाएगी। काम के बोझ के साथ-साथ अपने निजी जीवन का भी ख्याल रखें। अपनों को सिर्फ आपकी आर्थिक मदद की ही नहीं, आपकी भावनापूर्ण साथ की भी जरूरत है। (लकी रंग: गहरा नीला, गहरा हरा)
मूलांक 9 : अधूरे काम पूरे करने का है दिन
आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने का है। अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाएं और जो काम आपने शुरू किए थे, उन्हें आज समाप्त करें। अपनी दया और उदारता से आज आप लोगों के दिल जीत सकते हैं। आवेग में आकर कोई प्रतिक्रिया न दें। (लकी रंग: लाल, मरून)