अंक ज्योतिष, 21 फरवरी 2024

Update: 2024-02-21 00:46 GMT

मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा आउटकम मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। डायबिटीज के पेशेंट को डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

मूलांक 2 वालों आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। पैसों का नुकसान हो सकता है, ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप अच्छे हैं। आज आर्थिक विवाद सुलझ जाएगा। स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए रिसर्च करना जरूरी है। टीम मीटिंग में अपनी राय देते समय भी सावधान रहना होगा।

मूलांक 3 वालों आज प्रेम संबंधी सभी मुद्दों को पॉजिटिव तरीके से संभालें। वर्कप्लेस पर आप सकारात्मक परिणाम पाने में सफल होंगे। सिंगल लोग किसी दिलचस्प व्यक्ति के मिलने से खुश होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बनाए रखें। कार खरीदने के लिए दिन का दूसरा भाग शुभ है।

मूलांक 4 वालों आज आप प्रोफेशनल रूप से उत्पादक रहेंगे। पैसों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। सिंगल लोग कॉन्फिडेंस के साथ अपने क्रश को अप्रोच कर सकते हैं। सब्जियों और फलों से भरपूर संतुलित आहार लें। समस्याओं को सुलझाने के लिए पार्टनर के साथ टाइम स्पेन्ड करें।

मूलांक 5 वालों आज पैसों से जुड़े मामले चालाकी से संभालें। आपकी कमिटमेंट, अनुशासन और ईमानदारी को कई लोग आज पसंद करेंगे। परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। छोटी-मोटी आर्थिक मुश्किलें आज परेशानी का कारण बन सकती है। चीजें कंट्रोल से बाहर होने से पहले इसे सुलझा लें

मूलांक 6 वालों आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक प्रदर्शन आज अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन आनंद से भरपूर रहेगा। महिलाओं को रसोई में सब्जियां काटते समय सावधान रहने की जरूरत है। सेहत से समझौता न करें।

मूलांक 7 वालों आज आपको वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करने पर फोकस करना चाहिए। मुद्दों को हमेशा डिप्लोमेटिक तरीके से संभालें। आर्थिक रूप से आज आप समृद्ध हैं। अनमैरीड लोगों को अपने प्रेमी के साथ समय बिताते समय सावधान रहने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें।

मूलांक 8 वालों आज आपको अपने पसंदीदा लोगों के साथ कनेक्ट करने में प्रॉब्लम नहीं होगी। करियर के लिहाज से आपकी लीडरशिप स्किल अपना कमाल दिखाएगी। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन सरप्राइज भरा हो सकता है। जरूरत पड़ने पर रेस्ट करें, हेल्दी डाइट लें और हाइड्रेटेड रहें।

मूलांक 9 वालों आज का आपका दिन बदलावों से भरा है। वर्कप्लेस पर अपने शानदार विचारों को शेयर करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। गलतफहमी से बचने के लिए अपनी फीलिंग्स को क्लियर तौर पर सामने रखें। पैसे कमाने के ऐसे अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच बैलेंस बनाएं। 

Tags:    

Similar News

-->