1:

आज का दिन जीवन के कई क्षेत्रों में तनाव वाला रहने वाला है। कुछ चीजें आपके पक्ष में नही होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ लोगों की बातों से दिल भी दुख सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत आज अधिक रहने वाली है।
उपाए – चौमुखी दीपक जलाएं।

2:
अभी जो भी गलतियां की हैं, उन्हें सुधारने का दिन होगा। कारोबार में किसी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े हैं तो आज का दिन आप किसी भी जरूरी कागजात पर सहमति जताने से पूर्व उसकी जांच कर लेना अच्छा होगा।
उपाए – पीपल के पत्ते पर राम नाम लिख कर जल में बहाएं।

3:
आज के लिए अपने काम में बौद्धिकता पर ज्यादा निर्भता होगी। अपनी चीजों को लेकर कुछ अधिक आतुर होंगे। इसलिए अधिकार आज आप ज्यादा जताने वाले हैं।
उपाए – श्री कृष्ण पर चंदन अर्पित करें।

4:
कुछ नए काम और चीजों में आपका ध्यान लगा रहने वाला होगा। कहीं जाने से बचें क्योंकि आपकी गलती इस समय आपको अधिक तनाव दे सकती है। प्यार को लेकर आप ज्यादा लकी न रह पाएं। काम बनने में ज्यादा समय लगेगा।
उपाए – कन्याओं को कलम भेंट करें।

5:
कार्यक्षेत्र में किसी की वजह से काम में अड़चने बढ़ सकती हैं। इस कारण परेशानी भी अधिक हो सकती है। संतान को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं। जहां तक संभव हो सके, आज कुछ नए काम करने से रुकें।
उपाए – श्री विष्णु का पूजन करें।

6:
घर पर कुछ बातों को लेकर आप तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। पढ़ाई के मामले में आज आलसी होने और बहाने बनाने से बचना होगा।
उपाए – मंदिर में कपूर जलाएं।

7:
हो सकता है कि परिवार में लोगों के साथ कुछ मामलें में सहमती न बन पाए। खेलकुद में लगे रहने वाले हैं और ऐसे में चोट इत्यादि भी लग सकने का डर बना हुआ है। हंसी-मजाक में किसी के साथ ज्यादा ही घुल मिल जाएंगे। आज के दिन पैसे उधार देने से बचें।
उपाए – शिव चालिसा का पाठ करें।

8:
छात्रों के लिए आज अपने काम को पूरा करने का अधिक दबाव होगा। व्यापार में आप कुछ बेहतर निर्णय ले सकेंगे, जिससे बिक्री में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी के साथ ज्यादा समय नही मिल पाए।
उपाए – गायत्री मंत्र का जाप करें।

9:
परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित और भागदौड़ हो सकती है संभवत: इसको लेकर आपको काम में देरी भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल न बन पाने की वजह से परेशानी होगी। ट्रैवलिंग के मौके मिलेंगे ओर ऐसे में व्यस्तता भी अधिक रहेगी।
उपाए – राम स्त्रोत का पाठ करें।


Tags: