अंक राशिफल: 23 फरवरी 2021

अंक राशिफल

Update: 2021-02-23 00:47 GMT

1:

आज कार्यक्षेत्र में काम का अधिक बोझ रहेगा। मन के अनुसार काम न हो पाने से परेशानी बनी रहेगी। इस समय किसी से सहायता मिल सकती है। अचानक से कुछ नई बातें सुनने को मिलेंगी।

2:
व्यापार में लाभ होगा पर अभी आप चीजों को संभाल पाने में मुश्किल का अनुभव कर सकते हैं। घर ओर बाहर दोनों को लेकर काम बढ़ सकता है।

3:
आज का दिन आप कुछ ज्यादा उत्साहित रह सकते हैं। ऐसे में काम गलत न हो, इसका भी ध्यान रखें। बच्चे पढ़ाई में आज ध्यान नहीं देना चाहें।

4:
आज का दिन बेचैनी में रहेगा। कुछ मामलों को लेकर स्पष्टता नही हो पाने की वजह से ज्यादा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक रुप से दिमाग में कई बातें लगी रहने वाली हैं।

5:
आज अधिक भागदौड़ करना दूसरों को परेशान कर सकता है। आपके काम में कोई न कोई व्यक्ति दिक्कतें खड़ी करने की कोशिश भी कर सकता है, सावधान रखें।

6:
माता-पिता को आज ज्यादा ही याद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्यार को लेकर आने वाले दिन में आप कुछ लकी हो सकते हैं।

7:
इस समय अपनी बनाई हुई कार्यशैली पर चल पाना थोड़ा मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों या फिर आस-पास के लोगों के साथ मिलकर काम करने में असहजता का अनुभव भी हो सकता है।

8:
खुद को लेकर थोड़े ओपन बनें नहीं तो दूसरे आपको परेशान करने के लिए तैयार ही हैं। घर पर किसी सदस्य का सहयोग मिलने से आप कुछ काम जल्दी से कर पाएंगे।

9:
घूमने-फिरने के मौके मिल सकते है। प्यार के मामले में आप ज्यादा ही परेशान होंगे। हो सकता है कि आपकी बात साथी सुनना नहीं चाहें। कार्यक्षेत्र में काम में तेजी दिखेगी।


Tags:    

Similar News

-->