मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। ऑफिस में सभी कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

लकी नंबर-15

शुभ रंग - पिंक

मूलांक 2 : आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें।

लकी नंबर- 19

शुभ रंग - पर्पल

मूलांक 3 : जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए उचित प्रयास करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी की राह आसान होगी।

लकी नंबर- 21

शुभ रंग - रेड

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों का दिन बेहद शुभ फल देने वाला है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। ऑफिस के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। अपने सपनों को साकार करने के लिए नया प्लान बनाएं। ऑफिस में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए नई स्किल सीखें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।

लकी नंबर- 11

शुभ रंग - ब्राउन

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहन की मदद से धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। नए पार्टनरशिप के साथ बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।

लकी नंबर- 10

शुभ रंग - ग्रे

मूलांक 6 : आज का दिन मूलांक 6 का दिन सामान्य रहने वाला है। रिलेशनशिप की दिक्कतो को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। रिलेशनशिप में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। इससे नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। चुनौतियों से न घबराएं और सफलता प्राप्त के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

लकी नंबर- 19

शुभ रंग - ऑरेंज

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

लकी नंबर- 29

शुभ रंग - सफेद

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। टीमवर्क पर फोकस करें। इससे सभी कार्यों में बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से संपन्न होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज आप आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। व्यापार में अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।

लकी नंबर- 26

शुभ रंग - नीला

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। सभी कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। अपने लक्ष्यों पर सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कुछ जातकों की आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

लकी नंबर- 31

शुभ रंग - सैफरन(केसरिया)

Tags: