अंक ज्योतिष, 16 फरवरी 2024

Update: 2024-02-16 00:48 GMT

मूलांक 1- अपनी डेली रूटीन में संतुलन बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर आप प्रोडक्शन, सेल्स, आर्ट्स, म्युजिक, फिल्म या साहित्य से जुड़े हैं, तो इस दिन आपको ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। इसलिए कड़ी मेहनत करते रहें। मूलांक 1 के लोगों के धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

मूलांक 2- मूलांक 2 के लोगों को कार्य-व्यापार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। सभी कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप विवाह के योग्य हैं, तो मनचाहे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। शत्रु परेशान कर सकते हैं। रियल एस्टेट और नए प्रोजेक्ट्स के डाक्यूमेंट्स संभाल कर रखें।

मूलांक 3- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट्स देने का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। मूलांक 3 के लोगों को काम के सिलसिले में काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही जंक फूड के सेवन से बचें और अपनी डाइट में फ्रू्ट्स और हरी सब्जियां शामिल करें। मूलांक 3 के लोग धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। कड़ी मेहनत और निरंतर किए गए प्रयासों से सफलता जरूर मिलेगी।

मूलांक 4- मूलांक 4 के जातकों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। रिलेशनशिप में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर संग रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ाने की कोशिश करें। कुछ लोगों को ऑफिस में प्रमोशन भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य साथ देगा और सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

मूलांक 5- मूलांक 5 के व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों के वर्कलाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन के सभी पहलू में सफलता हासिल होगी। धार्मिक बने रहेंगे और दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, कानूनी मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। मूलांक 5 के लोगों को करियर में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे और ऑफिस में नई पहचान बनेगी। जीवनसाथी से रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे। इस वीक संतान-पक्ष से आपको शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।

मूलांक 6- मूलांक 6 के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, जिससे आपकी लाइफस्टाइल में बड़े बदलवा आएंगे और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगा। मूलांक 6 के जातक प्यार के मामले में भी बहुत भाग्शाली रहेंगे। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन शत्रु भी एक्टिव रहेंगे। जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 7- अगर आप स्पोर्ट्स, फिल्म, आईटी या अपने मनपसंद फील्ड से जुड़े हैं, तो करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में खर्चे भी बढ़ेंगे, जिससे मन परेशान रह सकता है। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को लेकर भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। मैरिड लाइफ में प्यार और खुशियों की कमी नहीं होगी। रिश्तों में मनमुटाव दूर होगा और जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 8- व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अपने डाइट पर ध्यान दें। इस वीक आपको जॉब के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

मूलांक 9- मूलांक 9 के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मैरिड लाइफ में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आपको ट्रैवल भी करना पड़ सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जीवन में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। निवेश के मामले में भी ये दिन शुभ रहेगा, लेकिन सोच-समझकर निवेश करें। रिश्तों में प्यार और विश्वास की कमी नहीं होगी, लेकिन साथी से बहस करने से बचें।

Tags:    

Similar News

-->