अंक राशिफल: 16 दिसंबर 2020

अंक राशिफल: 16 दिसंबर 2020

Update: 2020-12-16 00:52 GMT

1

निकट के भाई-बंधुओं के साथ कुछ मामलों में एक राय न बन पाए। लेकिन चीजें धीरे-धीरे ठीक होने लग सकती हैं। धार्मिक क्षेत्र में झुकाव अधिक रहने वाला है।

2:

कुछ ऎसी चीजों पर खर्च अधिक होता दिखाई देता है जो जरूरी न भी हों। पुरानी उधारी को चुकाने में किसी की मदद लेना आपको परेशान कर सकता है।

3:

घर की और कामकाज की उलझनों के चलते बच्चों की ओर से भी आपका ध्यान हट सकता है। ऎसे में घर में उदासी और अलगाव दिखाई देगा।

4:

काम को लेकर दूसरों की ओर से दबाव होने से काम मनोकूल रुप से न हो पाए। किसी पर अधिक विश्वास भी चिंता और विवाद को बढ़ा सकता है।

खरमास 2020 : खरमास गुरुवार से, वर्जित हैं ये कार्य भूलकर भी न करें

5:

इस समय जरूरी है कि छोटी समस्याओं को खुद पर हावी न होने दें। आपकी आंतरिक शांति खराब होने से आपके काम भी सही से नहीं हो पाएंगे। नकारात्मकता से बचना चाहिए।

6:

अगर कोई आपके साथ नही है तो पता लगाना महत्वपूर्ण है की आखिर कारण क्या है। इसी के साथ सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि निकट भविष्य में भ्रम और अराजकता काम खराब कर सकती है।

7:

अगर किसी चीज के कारण आप सही से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए उससे ध्यान हटा लीजिए। अनिश्चितता की इस अवधि को ज्ञान और धैर्य से दूर करेंगे तो फायदा होगा।

8:

आर्थिक रुप से कुछ फायदा हो सकता है। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना होगा क्योंकि ये खर्च का कारण बन सकते हैं। आपको अपने प्रेमी का आज कुछ सहयोग जरूर मिल सकता है।

हथेली में रेखाओं की इस स्थिति से जानें सरकारी नौकरी म‍िलेगी या नहीं

9:

घर पर कुछ चीजों के निर्माण के चलते आपको आज काम से कुछ समय की छुट्टी लेनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता आज बनी रहने वालि है।-(न्यूमरोलॉजिस्ट राजरानी मनूचा)



Tags:    

Similar News

-->