अंक राशिफल: 7 नवंबर 2021

अंक राशिफल

Update: 2021-11-07 00:40 GMT

1:

आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियां आज के दिन आपको थोड़ा नर्वस कर सकती हैं। लेकिन इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दें, जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। प्यार के मामले में आज आप लकी हैं और अचानक से किसी का साथ बहुत काम आने वाला हैं।
2:
इस समय आपको किसी के लिए कुछ झूठ बोलना पड़ सकता है, जिससे बाद में आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में खुद को पड़ने से बचाएं। खाने के प्रति लापरवाही अच्छी नहीं होगी। नशे की लत को कंट्रोल में रखें अन्यथा आपको ही परेशानी हो सकती है।
3:
आज काम के स्थान पर आपको कुछ लोगों के ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें इस समय आपकी स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं है इसलिए किसी के साथ अधिक परेशानी में उलझने से बचें।
4:
आज आपके साथ लोगों का तालमेल कम बन पाएगा इसलिए खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय अपने किसी वरिष्ठ की मदद से काम कर पाएंगे।
5:
आज आप काफी मेहनत करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस का आना आपको थोड़ा असहज कर सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अधिक पढ़ाई वाला होगा।
6:
आज के दिन आपको अपने बारे में विचार करने को मजबूर करेगा कि आपने सही से काम किया है या नहीं। इस समय आप नई चीजों को करने में बहुत आगे रहने वाले हैं।
7:
आपकी योजनाएं फलीभूत होने के अवसर आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अति आत्मविश्वास से बचें क्योंकि ऐसे में कुछ काम खराब भी हो सकते हैं। शांत रहकर काम करें।
8:
आपको प्रेमी का व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है। इसलिए इस बात को लेकर बहुत अधिक तनाव से बचें। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
9:
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। काम से काम रखें और दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि लोगों को आपका ये काम बहुत अधिक पसंद नहीं हो पाए।


Tags:    

Similar News

-->