अंक राशिफल: 29 नवंबर 2021

अंक राशिफल

Update: 2021-11-29 00:45 GMT

1:

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं साझेदारी में किए गए प्रॉजेक्‍ट आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगे। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं एवं आप बातचीत द्वारा भी कई आर्थिक अवरोधों को दूर करने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर अपने जीवन में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं।
2:
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में समय सुखद बीतेगा। हालांकि यह सप्ताह थोड़ा सा संयम एवं व्यवहार कुशल होकर स्थितियों को संभालने वाला सप्ताह है। आर्थिक मामलों में एकदम से व्यय अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी इस सप्ताह कोई नया प्रॉजेक्‍ट आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां ठीक होंगी।
3:
इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंध में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो सुखी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी किसी बात को लेकर अचानक से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी इस सप्ताह व्यय अधिक हो सकते हैं, सप्ताह के अंत में स्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल होती जाएंगी।
4:
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंध के लिए अत्यधिक सुखद सप्ताह है एवं मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी रिलेशनशिप को एक नए पड़ाव में ले जाने के इच्छुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी एवं कोई नया प्रॉजेक्‍ट भी आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय कठिन है एवं व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दु:खी हो सकता है।
5:
आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संकेत इस सप्ताह आपको मिलते जाएंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों द्वारा अधिक धन वृद्धि के चांसेज बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी थोड़े बहुत फ़ायदे प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल होती जाएंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।
6:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप किसी साझेदारी के कार्य द्वारा सफलता भी प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में अहम के टकराव बढ़ सकते हैं। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में स्थित‍ियां सुधरेंगी।
7:
इस सप्ताह आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय धीरे-धीरे सुधरता जाएगा। कार्यक्षेत्र में हालांक‍ि बिना सोचे समझे किए गए निर्णय आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंध में भी प्रतिकूल स्थित‍ियां रहेंगी एवं स्ट्रेस अधिक रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में समय आपके लिए शुभ होता जाएगा एवं स्थित‍ियां अनुकूल होंगी।
8:
कार्यक्षेत्र में आप जितना अधिक जोश के साथ एवं हिम्मत के साथ कार्य करेंगे उतना अधिक शुभ फल भी प्राप्त होता जाएगा। आर्थिक मामलों में भी इस सप्ताह आपको निवेशों में कई बदलाव नजर आ सकते हैं एवं धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। प्रेम संबंध में मनमुटाव बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी शुभ समाचार को प्राप्त कर मन प्रफुल्लित होगा।
9:
प्रेम संबंध में समय सुकून लेकर आएगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह किसी प्रॉजेक्‍ट को लेकर मन थोड़ा सा दु:खी हो सकता है। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक होते नजर आ रहे हैं। सप्ताह के अंत में वाद-विवाद की स्थितियां बनेंगी एवं मन दु:खी हो सकता है।








Tags:    

Similar News

-->