अंक राशिफल: 26 अक्टूबर 2022

Update: 2022-10-26 00:30 GMT
मूलांक 1
-1
जिन जातकों का मूलांक 1 है, उनके लिए किसी नए पद पर नई जिम्मेदारियां लेने के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। अपने काम में तेजी दिखाएं और अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में भी कमी नहीं आने दें।
मूलांक 2
-2
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनके लिए घर के दृष्टिकोण से आने वाला समय बहुत शुभ रह सकता है। कुछ बदलावों को भी आप करने के लिए आगे रहना चाहेंगे। आप अपने मनोकूल काम कर पाएंगे।
मूलांक 3
-3
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनके घर पर अगर किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता चल रही है तो वह दूर होती नजर आएगी। इस समय थोड़ा आर्थिक लाभ किसी अपने से मिल सकता है।
मूलांक 4
-4
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है, उनके लिए अगर धन की कमी यदि महसूस हो रही है तो वह भी पूरी हो जाएगी। दिन के दूसरे भाग में कोई व्यक्ति आपको इस समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।
मूलांक 5
-5
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 5 है, वे आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। जो लोग स्वास्थ्य से जुड़ी डायबिटीज या थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो उन्हें नियमित जांच कराते रहने की जरूरत है। सेहत पर भरपूर ध्यान देना होगा लापरवाही अच्छी नहीं है।
मूलांक 6
-6
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 6 है, उनके लिए अभी तक का समय कुछ उतार-चढ़ाव का भी रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय क्रोध या आवेश में ना लें और जितना हो सके शांत होकर काम करें।
मूलांक 7
-7
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके जीवन में खूबसूरत बदलाव के लिए कोई अपना ही आगे आने वाला है। संतान से जुड़ी यदि आपकी कोई चिंता चल रही थी तो वो दूर होगी।
मूलांक 8
-8
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रता के नए अवसर भी सामने आएंगे। इस समय आपकी वाहन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी ओर आप अपने लिए कुछ नई चीजों में निवेश भी कर पाएंगे।
मूलांक 9
-9
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है, वे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपनों की स्थिति कुछ कमजोर होती हुई नजर आ रही है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है की खुद को मजबूत बनाएं और अपने काम में दूसरों की निर्भरता से बचें।
Tags:    

Similar News