अंक राशिफल: 13 सितंबर 2021

अंक राशिफल

Update: 2021-09-13 00:39 GMT

1:

आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। आपके निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे एवं इस समबंध में आप काफ़ी रिलैक्स भी होते जाएंगे। प्रेम संबंध में ख़ुशियां दस्तक देंगी। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कष्ट हो सकते हैं एवं कोई आपका अपना आपको धोखा दे सकता है। इस सप्ताह में आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा विपरीत स्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे।
2:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन दु:खी हो सकता है। यह सप्ताह धन संबंधित मामलों के लिए काफी उन्नतशील सप्ताह है। आपके निवेश धन वृद्धि लेकर आएंगे। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा। सप्ताह के अंत में समय साधारण गुजरेगा।
3:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस सप्ताह आपके प्रॉजेक्‍ट में लिए गए निर्णय आपके लिए भविष्य में काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। अपने निवेशों को कंट्रोल में रखा सीखिए अन्यथा इस सप्ताह व्यय अधिक रहेंगे। प्रेम संबंध में सुकून तभी प्राप्त होगा जब आप अपनी तरफ से प्रयासरत रहेंगे। सप्ताह के अंत में अपनी सूझबूझ द्वारा कठिन स्थितियों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
4:
प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा। आप अपने साथी के सानिध्य में शांत-एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह अत्यंत भाग्यशाली रहेगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनाएगा। कार्यक्षेत्र में कठिन समय रहेगा एवं किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। भावनात्मक कारणों की वजह से भी इस सप्ताह कुछ नुकसान हो सकते हैं।
5:
इस सप्ताह आप अपने धैर्य एवं कूटनीति द्वारा आप कठिन मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। कार्य क्षेत्र में लापरवाही की वजह से कष्ट उत्पन्न होगा। प्रेम सम्बंध में धोखा प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह व्यय भी अधिक रहेंगे हालांकि सप्ताह के अंत में स्थितियां अचानक से आपके अनुकूल होती जाएंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।
6:
इस सप्ताह आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए तभी सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में विपरीत स्थितियां आपके ऊपर हावी रहेंगी। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भावुक होकर निर्णय लेना आपके हक में नहीं रहेगा एवं विपरीत परिणाम भी सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी एवं समय सुखद बीतेगा।
7:
आर्थिक मामलों में धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं सुख समृद्धि हासिल होगी। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। अपनी लव लाइफ में आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ तकलीफ उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा एवं मन प्रसन्न रहेगा।
8:
प्रेम संबंध में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह लव लाइफ में समय रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे उन्नति होगी एवं धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में समय कठिन रहेगा लेकिन फिर भी आप मुसीबत से बाहर निकल आ पाएंगे। सप्ताह के अंत में कुछ हानि हो सकती है।
9:
प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं आपसी प्रेम बढ़ेगा। साथी के एक नई शुरुआत में समय रोमांटिक बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा।







 
Tags:    

Similar News

-->