Mahashivratri पूजा के लिए नोट करें सरल विधि और जरूरी नियम

Update: 2025-02-21 13:20 GMT
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़  : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन अगर मंदिर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही रहकर शिवलिंग पूजा करें तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा घर पर शिवलिंग पूजा की सरल विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शिवलिंग पूजा विधि—
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर व्रत का संकल्प करें। मंदिर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही शिवलिंग स्थापित करें। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद गंगाजल या शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
शिवलिंग पर बेलपत्र गंधित पुष्प, धतूरा और भांग चढ़ाएं। इसके बाद चंदन का लेप लगाएं और अक्षत अर्पित करें। शिवलिंग के सामने धूपबत्ती जलाएं और दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। अंत में भगवान शिव की आरती जरूर करें माना जाता है कि इस विधि से शिवलिंग पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
Tags:    

Similar News