मूलांक विशेष वालों पर जून में होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Update: 2025-06-02 14:26 GMT
ज्योतिष न्यूज़:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून के महीने में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. इसके बाद मंगल ग्रह भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. वहीं जून के महीने में ही सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा. यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा.
इस मूलांक की बदलेगी किस्मत
केवल राशियों के लिए ही नहीं, बल्कि मूलांक के लिए भी जून का महीना बहुत ही खास साबित होगा. इस महीने एक बेहद ही खास मूलांक पर मां लक्ष्मी अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी. इस मूलांक के लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी. साथ ही पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर होगी.
धन की देवी मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
अंक ज्योतिष के अनुसार जून का महीना मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ होने वाला है. इस मूलांक पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी. मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र को सुख, समृद्धि व खुशहाली का कारक माना जाता है. ऐसे में मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वालों की किस्मत बदलने वाली है.
मिलेगी हर सुख-सुविधा
बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 बनता है. मूलांक 6 वाले लोगों पर जून के महीने में मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी और इसलिए इनके जीवन में चल रही पैसों की समस्या दूर होगी और हर सुख-सुविधा मिलेगी.
पूरी होगी हर मनोकामना
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बहुत ही मेहनती होते हैं और इस महीने उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा. इस मूलांक के लोगों की हर मनोकामना पूरी होगी.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Tags:    

Similar News