Mohini Ekadashi व्रत गाइड: क्या करें, क्या न करें और पूजा का सही तरीका
व्रत गाइड
Faridabad: वैशाख माह की शुक्ल पक्ष एकादशी यानी मोहिनी एकादशी इस बार फरीदाबाद में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी. भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खासकर जो लोग पहली बार एकादशी का व्रत रखने जा रहे हैं उनके लिए इसके नियम जानना बेहद जरूरी है.
कब है मोहिनी एकादशी का व्रत
Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ स्थित उदासीन आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल सोमवार को रखा जाएगा. यह एकादशी केवल व्रत नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने का एक माध्यम है. भगवान श्रीराम ने भी अपने गुरु वशिष्ठ से ऐसा व्रत बताने को कहा था जिससे पापों का नाश हो और दुखों से मुक्ति मिले. तब वशिष्ठ जी ने मोहिनी एकादशी का महत्व बताया.