Mathura-Vrindavan Holi 2021: ब्रजभूमि में किस दिन खेली जाएगी होली, जानें रंगों का त्योहार के तारीख
रंगों का त्योहार होली एक ऐसा पर्व
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रंगों का त्योहार होली एक ऐसा पर्व है जिसके रंग में रंगने के लिए लोग विदेश से भी भारत आते हैं। क्योंकि होली का संबंध राधा-कृष्णजी से है इसलिए होली का रंग ब्रजभूमि में अलग ही दिखता है। पूरा ब्रज होली से हफ्तों पहले कुछ अलग रंगों से रंगा हुआ नजर आता है। यहां केवल रंग ही नहीं बल्कि लड्डू और लठमार होली भी खेली जाती है। तो आइए जान लेते हैं कि ब्रजभूमि में किस दिन कहां होली खेली जाएगी?
कब कहां और किस दिन खेली जाएगी होली
ब्रज की पहली होली 22 मार्च को खेली जाएगी। इस दिन राधे रानी के गांव बरसाना में लड्डू से होली खेली जाएगी। लड्डू होली के बाद 23 मार्च को बरसाना गांव में नंदगांव के हुरयारों संग बरसाना की हुरयारिन लठमार होली खेलेंगी। 24 मार्च को नंदगांव में लठमार होली का आयोजन होगा। 25 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली और रंगभरनी होली मनाई जाएगी।
इन जगहों पर इस दिन मनाई जाएगी होली
26 मार्च को गोकुल में होली खेली जाएगी। वृंदावन में 27 मार्च को अबीर और गुलाल का रंग चढ़ेगा। 28 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन। 29 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर और ब्रज में पानी के साथ रंगों की होली खेली जाएगी।
होली की तारीखें एक नजर में
22 मार्च सोमवार लड्डू होली श्रीजी मंदिर
23 मार्च मंगलवार लठमार होली बरसाना
24 मार्च बुधवार लठमार होली नंद भवन में
25 मार्च गुरुवार फूलों वाली और रंगभरनी होली बांके बिहारी मंदिर
25 मार्च गुरुवार स्पेशल इवेंट पूरे मथुरा और कृष्ण मंदिर में
26 मार्च शुक्रवार गोकुल होली
27 मार्च शनिवार वृंदावन में विधवाओं की होली
28 मार्च रविवार होलिका दहन बांके बिहारी मंदिर और मथुरा विश्राम घाट
29 मार्च सोमवार को द्वारकाधीश मंदिर और ब्रज में पानी के साथ रंगों की होली