जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज आश्विन मास की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) है. ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि तो मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है, जो व्यक्ति पूरे भक्ति भाव से शिवलिंग की पूजा करते हैं महादेव उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.

ज्योतिषों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन विशेष उपायों को करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
1. शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि- विधान से पूजा अर्चना करें. इसके बाद रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार ऊं गौरी शंकर नम: का जाप करें. जाप करने के बाद रुद्राक्ष को गंगाजल से शुद्ध करें और लाल धागे में डालकर तबतक धारण करें जब तक विवाह का शुभ समाचार न मिल जाए.
2. मासिक शिवरात्रि के दिन घर में भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर लाएं और पूजा अर्चना करें. इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से हे गौरी शंकर अर्धगिंनी यथा त्वं शंकर प्रिया और मास करु कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम् मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए.
3. अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही हैं तो शिवलिंग के सामने बैठकर ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नम: मंत्रों का जाप करें और इसके साथ समय- समय पर भगवान शिव को 5 नारियल अर्पित करें. उपाय को करने से विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती है.
4. शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सफेद चीजें अर्पित करनी चाहिए, माना जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होती है.
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
इस बार मासिक शिवरात्रि के दिन सोमवार पड़ रहा है. इसके अलावा आज के दिन कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत पड़ रहा है, सोमवार का दिन पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है. इतने सारे शुभ मुहूर्त होने की वजह से ये मासिक शिवरात्रि बहुत फलदायी माना जा रहा है.
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 4 अक्टूबर 2021 को सोमवार को रात 09 बजकर 05 मिनट पर प्रारंभ होगा अश्विन मास की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 05 अक्टूबर के दिन मंगलवार को रात 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.


Tags: