हिन्दू कैलेंडर का नौवां माह मार्गशीर्ष है। इसे अगहन भी कहा जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण का माह होता है क्योंकि उन्होंने स्वयं मार्गशीर्ष माह को अपना स्वरूप है। मार्गशीर्ष माह में पवित्र तालाब या नदी में स्नान करना उत्तम माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह का प्रारंभ कब से हो रहा है और इस माह में क्या काम करना चाहिए, जो आवश्य माना गया है।

मार्गशीर्ष 2021 प्रारंभ
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष माह का प्रारंभ 20 नवंबर दिन शनिवार से हो रहा है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 19 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 26 मिनट के बाद से हो रहा है, जो अगले दिन 20 नवंबर को शाम 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि 20 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए मार्गशीर्ष 2021 का प्रारंभ 20 नवंबर से होगा।
मार्गशीर्ष माह में करें ये काम
1. यदि आपके कार्यों में कोई बाधा आ रही है तो आपको ओम दामोदराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए और अपने गुरु को प्रणाम करना चाहिए। इससे आपका काम बनेगा।
2. इस माह में आपको शंख की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से कलह दूर होता है और शांति आती है।
3. अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के इस माह में प्रत्येक दिन विष्णु सहस्रनाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। सभी पाप भी मिट जाएंगे।
4. मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु को तुलसी का पत्र चढ़ाएं। फिर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
5. इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

Tags: